उत्तर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने जारी किया घोषणापत्र, विकास के बड़े वादे के साथ हेल्पलाइन नंबर भी किया लॉन्च…

उत्तर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने जारी किया घोषणापत्र, विकास के बड़े वादे के साथ हेल्पलाइन नंबर भी किया लॉन्च…

आसनसोल(WEST BENGAL): उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने अपना चुनावी घोषणापत्र विधिवत रूप से जारी किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देबतन्नु भट्टाचार्य सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घोषणापत्र जारी करते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने जल निकासी की खराब व्यवस्था, पेयजल संकट, शहर में लगातार लगने वाले जाम, जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों और बढ़ती बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दों के रूप में चिन्हित किया।
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल वादे करना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करके लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।”
महिलाओं के लिए उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को भी नौकरी मिलने तक प्रति माह 3000 रुपये भत्ता देने का वादा किया गया। बुजुर्ग महिलाओं के लिए 2000 रुपये मासिक सहायता की भी घोषणा की गई।
किसानों के लिए वार्षिक आर्थिक सहायता और आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।
इस मौके पर कृष्णेंदु मुखर्जी ने एक हेल्पलाइन नंबर 919593222255 भी जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नंबर केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चुनाव के बाद भी आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग तृणमूल कांग्रेस के कथित अत्याचारों से परेशान हैं, उनकी मदद के लिए भाजपा तत्पर रहेगी।
जिला अध्यक्ष देबतन्नु भट्टाचार्य ने भी लोगों से भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की और कहा कि पार्टी विकास और पारदर्शिता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।
अंत में कृष्णेंदु मुखर्जी ने विश्वास जताया कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और जनता बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “जनता का समर्थन और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी के दम पर हम उत्तर विधानसभा को एक विकसित क्षेत्र बनाएंगे।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *