ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, जॉर्डन हमले के बाद बमबारी तेज; जानिए युद्ध के 10 बड़े घटनाक्रम

ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, जॉर्डन हमले के बाद बमबारी तेज; जानिए युद्ध के 10 बड़े घटनाक्रम

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया। रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है, जबकि एक सैनिक लापता बताया जा रहा है।

इसके बाद अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। बताया जा रहा है कि इन हमलों में बुनियादी ढांचे, पानी की पाइपलाइन और जल संयंत्रों को भी निशाना बनाया गया।

वहीं, ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी हितों को भी निशाना बनाया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते हमलों से हालात और गंभीर होते नजर आ रहे हैं।

जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत

यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया है कि जॉर्डन में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है। हमारा एक तीसरा सैनिक अभी भी लापता है। चार अन्य सैनिकों को मेडिकल कारणों से वहां से निकाला गया, जिन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई। मामूली रूप से घायल अन्य सैनिक ड्यूटी पर लौट आए हैं।

अमेरिका के ईरान पर नए हमले

अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार रात ईरान के खिलाफ अमेरिकी हवाई हमलों का निर्देश दिया। इसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमबारी की है। अमेरिकी सेना ने कहा है कि इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना और जॉर्डन में सैनिकों पर हमले का बदला लेना है।

लगातार आठवें दिन ईरान पर हमला

अमेरिका के ईरान पर हमले बीते हफ्ते से ही जारी है। शनिवार को लगातार आठवीं रात है, जब अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिका के निशाने पर खासतौर से होर्मुज के आसपास के द्वीप रहे हैं।

अमेरिका के 16 सैनिकों की मौत

जॉर्डन में हुई दो मौतों के साथ इस संघर्ष में अमेरिकी सेना में मरने वालों की कुल संख्या 16 हो गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में एक लापता अमेरिकी नौसेना पायलट को आधिकारिक तौर पर मृत घोषित किए जाने के बाद यह आंकड़ा बढ़ा था।

ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफार तोड़ा

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने एक बयान में कहा है कि अमेरिका जून में हुए संघर्ष-विराम समझौते का बार-बार उल्लंघन कर रहा है। खामेनेई ने कहा कि अमेरिका ने पहले ही बातचीत के बीच में हमले किए और फिर यही कर रहा है। ईरान इसका जोरदार जवाब देगा।

जॉर्डन ने ईरानी मिसाइलों को रोका

जॉर्डन की सेना ने बताया कि उसने रात के समय अपने हवाई क्षेत्र में दस ईरानी मिसाइलों को रोका है। जॉर्डन के अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई नुकसान हुआ है।

ईरान का अमेरिकी एयर बेस पर हमला

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि उसने जॉर्डन के अल-अजराक एयर बेस पर कम से कम दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया है। अमेरिका ने इस दावे की अब तक पुष्टि नहीं की है।

होर्मुज स्ट्रेट में संकट गहराया

ईरान और अमेरिका के बीच तेज होती लड़ाई से होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट बढ़ रहा है। ईरान ने इस जलमार्ग को बंद कर दिया है और अमेरिका ने भी ब्लॉकेड की बात कही है। इससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर हो रहा है।

अमेरिका ने ईरानी बंदरगाह घेरे

अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों और समुद्री गतिविधियों पर प्रतिबंध फिर से लागू कर दिए हैं। CENTCOM ने कहा कि कई कमर्शियल जहाजों का रास्ता पहले ही बदल दिया गया था, अब इसे और सख्ती से लागू किया जा रहा है।

वैश्विक सुरक्षा अलर्ट जारी

अमेरिकी विदेश विभाग ने एडवाइजरी जारी कर अरब देशों में रहने वाले अमेरिकियों से ज्यादा सावधानी बरतने का आग्रह किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति बेहद अस्थिर है। ऐसे में चीजें बिना किसी पूर्व सूचना के बिगड़ सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *