हजारीबाग(HAZARIBAGH): हजारीबाग में अवैध महुआ शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चौपारण थाना और गया मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने भगहर गांव में छापेमारी कर 9 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान 9500 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि करीब 460 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त हुई। शराब बनाने के उपकरण और बर्तन भी बरामद किये गये। यह अभियान DC के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी में उत्पाद विभाग और पुलिस के कई अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

