अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आगरा पहुंचीं, ताजमहल दौरे को लेकर हाई अलर्ट…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आगरा पहुंचीं, ताजमहल दौरे को लेकर हाई अलर्ट…

DESK:आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Tiffany Trump के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। टिफनी ट्रंप अपने परिवार के साथ आगरा पहुंच रही हैं और शनिवार शाम या रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध स्मारक Taj Mahal का दीदार कर सकती हैं।

टिफनी ट्रंप की यात्रा को लेकर अमेरिकी एडवांस टीम कई दिनों से आगरा में मौजूद है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए अमेरिकी अधिकारियों, आगरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक भी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, टिफनी ट्रंप विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रवाना होंगी, जहां उनका रात्रि प्रवास प्रस्तावित है।

हालांकि उनके ताजमहल भ्रमण का समय पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वे रविवार को सूर्योदय के समय ताजमहल का भ्रमण करेंगी। वहीं, शनिवार शाम सूर्यास्त के दौरान भी उनके ताजमहल पहुंचने की चर्चा है।
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी वीवीआईपी विजिट को लेकर मुख्यालय से कोई विशेष आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। सामान्यतः किसी राष्ट्राध्यक्ष की यात्रा के दौरान ही ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जाता है।

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने भी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल का दौरा किया था। वहीं, फरवरी 2020 में Donald Trump अपनी पत्नी Melania Trump और परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब 45 मिनट तक इस ऐतिहासिक धरोहर का भ्रमण किया था।
अब टिफनी ट्रंप के आगमन को लेकर आगरा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *