अफगानिस्तान में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक दहशत

अफगानिस्तान में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक दहशत

शनिवार, 27 जून 2026 की शाम दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक आए इन झटकों से लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

भारत सरकार के नोडल एजेंसी, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की है. भूकंप केंद्र अफगानिस्तान में माना जा रहा है. रिएक्टर स्केल पर यह तीव्रता के भूकंप ने हाल ही में आए वेनेजुएला के भूकंप और फिलीपींस की याद दिला दी है

NCS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 थी. एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि भूकंप शाम 7 बजे आया है. 

जियोलॉजिकल सर्वे की मानें तो भूकंप नॉर्थ और ईस्ट अफगानिस्तान के जुर्म से 43 किमी साउथ में आया है. इन झटकों से राजधानी के कुछ इलाकों में अफरा-तफरी मच गई.  

भारत में भी देखने को मिला भुकंप का असर

इधर, अफगानिस्तान में आए भूकंप का असर भारत के कुछ इलाकों में भी पड़ा है. कश्मीर से लेकर दिल्ली एनसीआर के इलाकों तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. वहीं, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश का इलाका रहा है. इसे दुनिया का सबसे अधिक भूकंप एक्टिव इलाका माना जाता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो भारत और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के लगातार टकराने से इस इलाके में भूकंप आते रहते हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *