धनबाद(DHANBAD):अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर द्वारा झारखंड के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लागू किए जा रहे “Clustering & Restructuring System” के विरोध में दिनांक 20 मई 2026, विश्वविद्यालय एवं पी. के. रॉय मेमोरियल कॉलेज, धनबाद में विशाल विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
परिषद का कहना है कि यह नई व्यवस्था छात्रों के हितों के विरुद्ध है तथा इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होगी। इस सिस्टम के कारण छात्रों को विभिन्न कॉलेजों में भटकना पड़ेगा, आर्थिक बोझ बढ़ेगा, नियमित कक्षाएं बाधित होंगी तथा ग्रामीण एवं गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना और कठिन हो जाएगा।
एबीवीपी ने स्पष्ट कहा कि सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ प्रयोग करना बंद करे तथा Clustering & Restructuring System को तत्काल प्रभाव से वापस ले।
प्रदेश समिति सदस्य अंशु तिवारी का बयान
प्रदेश समिति सदस्य अंशु तिवारी ने कहा कि —
“झारखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के नाम पर सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। क्लस्टरिंग एवं रिस्ट्रक्चरिंग सिस्टम शिक्षा को जटिल, महंगी और अव्यवहारिक बना देगा। एबीवीपी किसी भी कीमत पर छात्र विरोधी नीति को लागू नहीं होने देगी और छात्र हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”
विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता का बयान
विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता ने कहा कि —
“यह व्यवस्था विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए
सबसे अधिक नुकसानदायक साबित होगी। अलग-अलग कॉलेजों में विषयों का विभाजन छात्रों की पढ़ाई और कठिन होगी जिसके कारण छात्रों का भविष्य खत्म हो जाएगा
सुरक्षा दोनों पर नकारात्मक प्रभाव
डालेगा। सरकार को छात्रों की समस्याओं को समझते हुए इस नीति को तुरंत वापस लेना चाहिए।”
धनबाद महानगर मंत्री कृष्ण हजरा का बयान
धनबाद महानगर मंत्री कृष्ण हजरा ने कहा कि —
“ABVP लगातार छात्र हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कॉलेजों की स्वायत्तता की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। यदि सरकार इस छात्र विरोधी व्यवस्था को वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। छात्र शक्ति अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।”
पीके रॉय कॉलेज मंत्री श्यामली आनंद का बयान
पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज मंत्री श्यामली आनंद ने कहा कि —
“क्लस्टरिंग सिस्टम के कारण छात्राओं की सुरक्षा, समय और आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। दूर-दराज के कॉलेजों में लगातार आवागमन छात्राओं के लिए बड़ी समस्या बनेगा। एबीवीपी छात्राओं एवं सभी विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी।”
विश्वविद्यालय अध्यक्ष सचिन चंद्र ने कहा कि –
कई कॉलेजों एवं विभागों में बड़ी संख्या में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पद समर्पण करने का प्रस्ताव है,भविष्य में छात्र संख्या बढ़ने पर शिक्षक की भारी कमी होगी ,एक बार पोस्ट सरेंडर होने पर पुनः स्वीकृति प्राप्त करना कठिन होता है,
आरक्षण रोस्टर प्रभावित हो सकता है, कई विभाग कमजोर या निष्क्रिय हो सकते हैं।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका गोराई, विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री कृष्णण, महानगर संगठन मंत्री हरगोविंद पाठक, जयेश राठौर, बिट्टू मंडल,अमित तिवारी, अभय जयसवाल.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

