2026 की गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। 14 सितंबर को मुंबई स्थित ‘एंटीलिया’ में गणपति उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का वीडियो भी काफी चर्चा में है।
परिवार के साथ पहुंचे सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ ‘एंटीलिया चा राजा’ के दर्शन करने पहुंचे। सचिन ने लाल रंग का कुर्ता पहना था, जबकि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर नीले रंग के कुर्ते में नजर आए।
सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर हल्के हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
सारा और सानिया की तस्वीरें वायरल
अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक भी इस खास मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पिंक रंग की साड़ी पहनी हुई थी।
फोटो खिंचवाने के दौरान सारा तेंदुलकर ने सानिया को अपने पास बुलाया और साथ खड़े होने के लिए कहा। दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। सारा और सानिया के बीच ननद-भाभी का अच्छा रिश्ता देखने को मिला।
सलमान खान समेत कई सितारे पहुंचे
अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। सलमान खान, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ और करीना कपूर समेत कई सेलिब्रिटी गणेश पूजा में नजर आए।
सलमान खान का लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वह हल्के नीले रंग की चेक शर्ट, व्हाइट-वॉश डेनिम जींस और बंदाना पहने नजर आए।
अंबानी परिवार के इस गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं।

