भटिंडा फाॅल में डूबने से युवक की मौत…

धनबाद (DHANBAD): धनबाद जिला के मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत भटिंडा फॉल में रविवार दिन के 3:00 बजे स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायढेला थाना क्षेत्र के कोयला नगर निवासी 22 वर्षीय निखिल सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार निखिल सिंह अपने चार दोस्तों के साथ स्कूटी से कोयला नगर से भटिंडा फॉल घूमने के लिए गया था। तभी चारों दोस्तों ने स्नान करने का मन बनाया। बारी-बारी से चारों दोस्त झरना के बगल में स्नान करने के लिए पानी में उतरे। तभी निखिल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबता चला गया।

निखिल को डूबते देख, बाकी तीन दोस्त पानी से बाहर निकले और अपने कपड़े लेकर वहां से फरार हो गए। इसी बीच कमेटी के लोगों को सूचना मिली कि एक युवक डूब गया है। कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कमेटी के लोगों ने युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवाले कोलकाता में हैं, उन्हें इसकी जानकारी दे दी गई है। घरवालों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *