कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण संभव,मनुष्य को शास्त्रों के अनुसार कर्म करने पर ही फल मिलेगा-सुरेंद्र जी महाराज।
झरिया(JHARIYA)। कथा सुनने से मनुष्य के कल्याण संभव है, उक्त बातें परम पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज ने श्री श्रीमद् भागवत कथा के दौरान सोमवार को कहा। श्री हरिदास जी महराज के पावन सानिध्य में एमओसीपी सेक्टर वन स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नव दिनों तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई।
जहां पूज्य महाराज जी ने भक्तों को “तेरी बिगड़ी बना देगी चरण रज राधा प्यारी की” भजन गंगा में डुबकी लगवाई। तत्पश्चात कथा के दौरान महराज जी कहा कि जो सब जगह माथा टेकते हैं उन पर स्वयं देवता भी विश्वाश नहीं करते हैं और जिनकी भगवान में सच्ची निष्ठा होती हैं उसे आराध्य ही उस भक्त का बेडा पार कर देते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है की जो व्यक्ति तपस्या करने वालों को रोकता है, उसे मृत्यु दंड की प्राप्ति होती है।
जिस देश का राजा धर्मात्मा होता है तो उस देश की प्रजा भी धर्मात्मा होती है। इसलिए राजा को धर्मात्मा ही होना चाहिए ताकि उसकी प्रजा किसी गलत मार्ग पर न चले और कोई अधर्म का काम ना करे।
मनुष्य को क्रोध को भुलाकर अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। कर्तव्य ही मनुष्य का कर्म होता है। जब मनुष्य कथा सुनने आते हैं तो पाप उस मनुष्य को छोड़ कर चले जाते हैं, क्योंकि कथा सुनने से पाप नष्ट होते हैं।
कर्मों का फल देने वाले भगवान होते हैं क्योंकि लोक, परलोक में कोई भी व्यक्ति भगवान से तेज़ नहीं होता है। एक से बड़े एक मनुष्य अपने सद्मार्ग पर चलकर ही श्रेष्ट हुए हैं।जो अच्छे कर्म करते हैं वह मनुष्य श्रेष्ट होते हैं।
जो मनुष्य इस संसार में आएं हैं उस मनुष्य की एक न एक दिन मृत्यु होनी है और उसी मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है जो धर्म के पथ पर चलता हैऔर जो व्यक्ति अधर्म के पथ पर चलता है उसे कभी भी सुख की प्राप्ति नहीं होती है। मृत्यु जीवन का सब से बड़ा सत्य है।
अधर्म पर चलने वाले लोगों को कोई आशीर्वाद नहीं देता है।
मनुष्य की बुद्धि कर्म में फसी होती हैं मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जिससे मनुष्य इस सांसारिक कर्मों से मुक्त हो जाये।
कामना के बस में रहने वाला व्यक्ति कभी भी किसी का भला नहीं कर सकता है। इस कथा को सफल बनाने में प्रमुख यजमान परिवार अमर निषाद, रितु देवी ,विजय निषाद, कमला देवी,उषा पासवान,ठाकुर बाबा, सिपाही सिंह,जीवन कुमार,भोला साहनी, आलोक राज ,सौरव पासवान , मथुरा मल्लाह, मुन्नी देवी , ,गुड़िया देवी, महावीर कुमार राणा, व समस्त अलकडीहा पंचायत के लोंगों की सहयोग सराहनीय हैं।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..
