धनबाद(DHANBAD) बुधवार के दिन असर्फी कैंसर संस्थान एवं धनबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग में धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाया गया। संस्थान में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई । बसंत पंचमी को हिदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचांग के अनुसार चार ऋतु में सबसे श्रेष्ठ रितु बसंत ऋतू को माना गया है. खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
इस मौके पर संस्थान में अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान में धनबाद स्कूल ऑफ़ नर्सिंग के बच्चो के द्वारा कई कार्यक्रम पेश किए गए ।तथा मां सरस्वती का वंदन कर एक दूसरे को गुलाल आदि लगाकर समारोह को धूम धाम से मनाया गया । दीकिशाता महतो,तन्नू,सिंधु कुमारी,ज्योति कुमारी,स्नेहा कुमारी,पूजा कुमारी,सपना सिंह,निशु कुमारी,राखी कुमारी,दिव्यांशु सिंह,सौरव कुमार,नितीश कुमार,प्रिंस कुमार,अभिषेक राय,मनीष कुमार,प्रकाश कुमार,राहुल कुमार,सोनू कुमार,प्रदीप कुमार ने पूजा को धूमधाम से मानाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….
