धनबाद (DHANBAD)अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में योग कार्यक्रम में शामिल हो दुनिया को बड़ा संदेश दिया वही भारत के इस प्राचीन योग विद्या को पीएम मोदी ने 2014 में यूएनओ में प्रस्ताव दिया था और अगले वर्ष 21 जून 2015 में यूएन में मिली मंजूरी के बाद दुनिया के 177 देशों ने योग को को अपनाया भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है..
इधर कोयलांचल धनबाद में भी आम से खास सभी ने योग किया ,शहर से गांव तक योग के जरिए गंगा की अमृतधारा बही। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, डीसी माधवी मिश्रा, बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह से लेकर हजारों लोगों ने योग कर निरोग रहने का संदेश दिया।…
10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोल्फ ग्राउंड में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक राज सिन्हा, उपायुक्त माधवी मिश्रा, सिविल सर्जन चंद्रभानु प्रतापन, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमकुम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मौजूद सभी लोगों को अर्ध चन्द्रासन-भुजंग आसन-बाल आसन-मार्जरी आसन,पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-मत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, ब्राह्म मुद्रा, उष्ट्रासन, भुजासन, समेत कई अन्य आसान योग करवाया।उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सभी को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि योगासन शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है साथ ही तनाव से भी मुक्ति दिलाता है, जो हमारी दैनिक जीवन के लिए आवश्यक है। योगासन और योग की मुद्राएं तन और मन दोनों को संचालित रखती हैं। योग जो कि भारत से शुरू हुई आज पूरे विश्व में इसकी ख्याति है।
वहीं दूसरी ओर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कॉलोनी के लोगों संग CSIR-CIMFR आवासीय परिसर में आयोजित योग शिविर में शामिल होकर योग प्राणायाम एवं आसन करते हुए कहा कि योग मात्र शरीर को स्वस्थ रखने का साधन भर नहीं बल्कि इससे कहीं अधिक है योग तन और मन कार्य और विचार तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का माध्यम है। संपूर्ण मानवता के लिए भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को प्रधानमंत्री के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वीकृति प्रदान करवाई। जिसके परिणामस्वरूप पूरा विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है। बीते वर्ष वैश्विक महामारी करोना काल में भी योग लोगों के स्वस्थ रहने का सबसे सफल उपायों में से एक रहा योग के जरिए बहुत से लोगों ने कोरोना को हराया। आज विश्व के बड़े-बड़े डॉक्टरों ने भी योग को अपनाया है और लोगों को योग की उपयोगिता के बारे में बताते हुए जागरूक किया है।
इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ योग अभ्यास किया। जहां सभी ने अलग-अलग मुद्राओं में योग कर लोगों को स्वस्थ रहने की अपील की वही इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने कहा कि हम सभी के जीवन में योग अभिन्न हिस्सा रखता है। हम सभी को योग को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे रोग या बीमारी से बचाव और जीवन में आनंद और ऊर्जा का अनुभव होता है
युगों पहले से ऋषि मुनि यहां योगाभ्यास करते आए हैं. लेकिन अब भारत से निकलकर योग दुनिया के तमाम हिस्सों में पहुंच चुका है।
इधर निरसा के मैथन गोगना छठ घाट एवं चिरकुंडा नगर परिषद के श्रमकल्याण केन्द्र में पतंजलि योग समिति की ओर से भी योग दिवस मनाया गया। जहां सुबह से ही पतंजलि योग समिति ,स्तनिए एवं जनप्रतिनिधि हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत किए योग कर लोगो को यह संदेश दिया गया। डॉ० अमित प्रकाश ने कहा हमारे जीवन पद्दति में योग का क्या महत्व हैं नित्य योग करने से मानव के शरीर मे किसी प्रकार की रोग से ग्रसित नही होते हैं। नित्य योग करने से शरीर और मन दोनों ही शुद्ध रहता हैं। चिरकुंडा के निवर्तमान अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने कहा कि आज हर व्यक्ति को योग से प्रेरणा लेते हुए अपने दिनचरिया प्रारम्भ करने की पूर्व थोड़ा समय निकालकर योग अवश्य करना चाहिए जिससे कई बिमारियों को दूर रखा जा सकता हैं, एगयरकुण्ड महिला पतंजलि प्रखण्ड अध्यक्ष सीमा साव ने कहा कि हमारे भारतवर्ष ने योग का एक पेड़ लगाया था और आज एक बरगद का रूप ले लिया हैं जो कि पूरे विश्व मे लोग योग कर रहे हैं, शिक्षक अर्जुन पासवान ने कहा कि योग करने से कर्मयोग,मानसिक योग एवं आध्यत्म योग का फायदा होता हैं प्रत्येक व्यक्ति को योग नित्य करना चाहिए इसी लिए कहते हैं करे योग रहे निरोग।
धनबाद के अलावा जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह संपन्न हुआ। जिसमें स्कूली छात्रों के अतिरिक्त जिले के आला अधिकारियों और शहर के गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया। यह दूसरा अवसर था। जब उपायुक्त और एसपी इसमें शामिल नहीं हुए। प्रशिक्षित योगाचार्य ने पैंतीस मिनट तक योग के विभिन्न मुद्राओं का प्रेक्टिस कराया। जहां स्कूली छात्रा छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जामताड़ा के लगभग सभी प्रखंड मुख्यालय और विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मिहिजाम बेसिक स्कूल परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने योगासन किया। इसका नेतृत्व मिहिजाम में पार्टी प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने किया। जिसमें मिहिजाम नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, रीता शर्मा, नीना शर्मा, बेबी पासवान, विक्रम सिंह, लोकेश महतो और रोहित सिंह ने भाग लिया।
मिहिजाम नगर बीजेपी की फजीहत भी हुई है। लिहाजा पार्टी के अंतराष्ट्रीय आयोजन भी मिहिजाम में फिका रहा। अलबत्ता इस योग शिविर का आनंद किंकर्तव्यविमूढ़ स्तिथि में स्कूल के छोटे छोटे छात्रों ने उठाया…
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से आरपी सिंह,निरसा से संतोष साव,,झरिया से सिंधू और भोला धनबाद से सोनू ,नितेश , विकास के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
