Women’s Day Celebration: धनबाद रेलवे स्टेशन रहा महिलाकर्मियों के हवाले,देखिए कैसे एक माँ कर रही काम…

धनबाद(DHANBAD) 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को धनबाद में महिला सशक्तीकरण का बेजोड़ नजारा देखने को मिल। भारतीय रेलवे को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले पांच रेल मंडलों में शुमार धनबाद रेल मंडल के धनबाद रेलवे स्टेशन महिलाओं के हवाले है। महिलाएं टिकट काट रही हैं। कंट्रोल रूम में बैठकर रेल गाड़ियों के परिचालन को नियंत्रित कर रही हैं। टिकट चेकिंग के साथ-साथ सुरक्षा का जिम्मा भी संभाल रखा है।

धनबाद रेल मंडल अनूठे अंदाज में महिला दिवस मना रहा है। एक तरह से यह महिलाओं के प्रति सम्मान है। उनकी काबिलियत की स्वीकार्यता है। शुक्रवार सुबह से ही धनबाद रेलवे स्टेशन का नजारा बदला-बदला सा दिखा। अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर यहां की बागडोर महिलाओं ने संभाल लिया। टिकट काउंटर पर सिर्फ महिला कर्मी ही टिकट जारी कर रही हैं। बेटिकट यात्रियों से निपटने के लिए भी महिला टीटीई को उतारा गया है। सुरक्षा के लिए आरपीएफ की महिला बटालियन के हाथों पूरे स्टेशन का सुरक्षा का जिम्मा है,महिला दिवस पर धनबाद स्टेशन परिचालन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के ही हाथ मे दिया गया है।

वहीं महिला टीटीई ने बताया की धनबाद रेल मंडल का बहुत सहयोग रहता है, साथ ही परिवार भी बिना कोई रोकटोक के बाहर कार्य करने की स्वतंत्रता देता है। जिसकी वजह से आज वे खुल कर काम, परिवार बच्चो के बिच बैलेंस बना कर रख पाती है। वही टीटीई डॉली ने बताया की वे रोज अपने छोटे बच्चे को छोड़कर ऑफिस आती है। बुरा लगता है पर डाॅली चाहती है की जब उनका बच्चा बड़ा होकर अपनी मां पर गर्व करें…

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *