एंकर,,, बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमझर पंचायत सचिवालय में, झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना हर बहना को हर साल 12000 रुपये की खुशियों का उपहार के तहत कार्यक्रम की शुरूआत 3 अगस्त शनिवार को आमझर पंचायत मुखिया धर्मेंद्र रवानी के द्वारा उद्घाटन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा सभी सेविकाएं एवं गांव की सभी महिलाएं उपस्थित थी। वहीं शिविर के दूसरे दिन भी भारी संख्या में महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा। इस महत्वाकांक्षी योजना से आमझर पंचायत के महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं दूसरे दिन भी सर्वर डाउन चल रहा है जिससे महिलाओं को काफी दिक्कते हो रही है।
आपको बता दें कि इस योजना के तहत 21 से 50 साल तक की महिलाओं को 1000 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी, और 3 अगस्त से 10 अगस्त तक पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा, वहीं बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 21 से 50 साल की सभी पात्र महिलाएं कैप में आ रहे है सभी का इंट्री हो रहा है।
थोड़ा सा समस्या है कि साइट स्लोह है। लेकिन आवेदन सबका लिया जा रहा है। सभी का एक एक करके इंट्री होगा दस तारीख के बाद भी जो छूटेंगे उस सब का भी लगातार आवेदन भरा जाएगा। आमझर मुखिया धर्मेन्द्र रवानी ने कहा कि सर्वर डाउन चल रहा है महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है। महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा कि प्रत्येक महिलाओं को आवेदन भरने की और योजना का लाभ लेने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा महिलाए इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ले।
NEWS ANP के लिए बलियापुर से सिंधु कुमार की रिपोर्ट