शौच करने गई महिला गर्म ओबी की चपेट में आई, फिर क्या हुआ…

धनबाद(DHANBAD) झरिया इंडस्ट्री गोरखरपुरिया में गर्म ओबी की चपेट में आकर 35 साल की विवाहित सैरून निशा झुलस गई। उसके बच्चे सलमान और अरमान बालबाल बच गये। महिला की चीख-चित्कार सुन वहां आसपास के लोग जुट गये। गुस्साए लोग बवाल करने लगे और आउटसोर्सिंग का काम दो घंटे तक ठप कर दिया।

हंगामा के बाद प्रबंधन ने जख्मी महिला को जोड़ाफाटक रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आउटसोर्सिंग का काम शुरू किया गया।

झुलसी महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे सलमान और अरमान के साथ आज भोर में शौच के लिए झाड़ियों में गई थी। है। तभी वहां आउटसोर्सिंग की ओर से गिराए जा रहे गर्म ओबी के चपेट में आ गई।

दोनों बच्चों ने भाग कर खुद को बचाया। महिला का पति हमीद टोटो चलाता है। घटना की मिली जानकारी पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिंकू शर्मा ने विश्वकर्मा के परियोजना पदाधिकारी से बात की। महिला का पूरा इलाज कराने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। रिंकू ने कहा कि अगर महिला को मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *