कब और कहाँ पहुचेंगे राहुल गांधी, देखें धनबाद दौरे का रूट चार्ट..

धनबाद(DHANBAD): झारखंड प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि दिनांक 3 फरवरी 24 शाम 6 बजे के करीब जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद की सीमा कर्मदाहा पुल पर प्रवेश करेगी ।

जहां प्रदेश कांग्रेस ,धनबाद जिला कांग्रेस के सभी मंच,मोर्चा,प्रखंड/नगर कांग्रेस एवम सहयोगी संगठन और आमलोगों के द्वारा हजारों की संख्या में फूल माला एवम पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया जाएगा ।

इसके बाद राहुल जी हलकट्टा,पूर्वी टुंडी स्थित विश्राम स्थल में रात्रि विश्राम करेंगे।

4 फरवरी रविवार की सुबह 8 .00 बजे हलकट्टा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पुनः प्रारंभ करेंगे जो गोविदपुर ,सरायढेला,रणधीर वर्मा चौक, DRM मोड़, पूजा टाकीज होते हुए श्रमिक चौक पहुंचेंगे। श्रमिक चौक से राहुल गांधी जी न्याय यात्रा पदयात्रा कर बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पूर्वाह्न 9.30बजे पहुंचेंगे जहां वे खुल कर आम जनों की मन की बात सुनेंगे एवम आम लोगों को संबोधित करेंगे।

संबोधन के बाद मटकुरिय,केंदुआ , पुटकी ,लालबंगला,महुदा होते हुए बोकारो सीमा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रवेश करेगी
बताते चलें कि प्रारंभ स्थल से बोकारो सीमा तक पंद्रह विभिन्न स्थानों पर आम जनता एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

राहुल गांधी की यात्रा का रूट चार्ट..जो इस प्रकार है

1.गोविंदपुर लाल बाजार चौक के सामने स्वागत…. 6 किलोमीटर

2.रघुकुल सरायढेला में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह जी के घर के सामने स्वागत…. 1 किलोमीटर

3.स्टील गेट चौक पर स्वागत…. 3 किलोमीटर

4.पुलिस लाइन में स्वागत…. 2 किलोमीटर

5.DRM चौक स्थित अंबेडकर चौक में माल्यार्पण… 500 मीटर

6.पूजा टॉकीज के सामने स्वागत… 1 किलोमीटर

7.श्रमिक चौक से बैंक मोड़ तक पदयात्रा… 500 मी

7.सुभाष चौक मुस्कान कम्पलेक्स के सामने स्वागत… 1किलोमीटर

8.बैंक मोड़ जेडी कुमार के सामने सभा… 2 किलोमीटर

  1. मटकुरिया श्मशान घाट के समीप में स्वागत… 4 किलोमीटर
  2. केंदुआ बाजार में स्वागत… 5 किलोमीटर

11.पुटकी प्रभु चौक में स्वागत…. 5 किलोमीटर

12.कपूरिया मोड में स्वागत… 6 किलोमीटर

13.महुदा में स्वागत .. 1 किलोमीटर

  1. महुदा मोड़ में स्वागत.
  2. बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय के समीप स्वागत

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *