WB:अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ नैहाटी जूट मिल,संकट में 03हजार परिवार..

WB:अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ नैहाटी जूट मिल,संकट में 03हजार परिवार..

पश्चिम बंगाल (WB NEWS NEWS ANP) वेस्ट बंगला में *कच्चे पटसन की कमी और कच्चे पटसन की कीमत बढ़ने का हवाला देकर बेमियादी समय के लिए नैहाटी जूट मिल बंद कर दी गई…

शुक्रवार सुबह मिल प्रबंधन ने मिल के गेट पर बंद का नोटिस चिपकाते ही मजदूरों में भारी असंतोष फैल गया।अचानक मिल बंद होने से करीब 3000 मजदूर और उनके परिवार गंभीर आर्थिक अनिश्चितता के मुंह में आ गए हैं।

कई मजदूरों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के यह फैसला लेने से वे गहरे संकट में पड़ गए हैं।मिल कब फिर से खुलेगी, इस बारे में प्रबंधन ने अब तक कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। इससे मजदूरों में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। जल्द समस्या का समाधान कर मिल शुरू करने की मांग को लेकर मजदूर आंदोलन पर उतर आए हैं।

NEWS ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *