स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली…

मतदाताओं से मतदान के दिन मत का उपयोग करने हेतु की गई अपील।

झरिया। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के झरिया अंचल क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु धनबाद नगर निगम द्वारा मतदाता जागरूकता रैली बुधवार को निकाली गई। जिसमे सभी ने पहले मतदान फिर जलपान के नारे लगाए। साथ ही सभी मतदाताओं से चुनाव के दिन अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु अपील की गई।

NEWS ANP के लिए झारिअस इस दौरान नारे लगाकर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करने के लिए जागरूक किया तथा एक एक वोट के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरा उठाओ वाहनों के माध्यम से गली मोहल्ले में जिंगल की सहायता से मतदाता जागरूकता संदेश लोगों तक पहुँचाया गया।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *