अयोध्या से लाए गए अछत को देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह को विश्व हिन्दू परिषद सदस्यों ने दिया आमंत्रण पत्र..

झरिया(JHARIYA): आगामी 22जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण एवं प्रभु श्री राम के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रित करने को लेकर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के वरीय पदाधिकारी सदस्यों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह से झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय मे मुलाकात कर उन्हे अयोध्या से लाए हुए अक्षत देकर श्रीमती सिंह को आमंत्रित किया।

वही श्रीमती सिंह ने सहृदय निमंत्रण स्वीकार कर उनका आभार प्रकट किया ।इस दौरान मुख्य रूप से धर्मेंद्र सरोज, बृजनंदन कुमार, रविंदर कुमार, मनोज कुमार, द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *