गांव गांव जागरूक घर-घर जागरूक अभियान…

धनबाद(DHANBAD) निरसा। गांव गांव जागरूक घर-घर जागरूक अभियान के तहत समर्पण एक नेक पहल वह अन्य संगठन के संयुक्त रूप से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुक्त मेडिकल जांच कैम्प लगाया गया। । कार्यक्रम का आयोजन एगारकुण्ड प्रखंड के डूमरकुंडा दक्षिण पंचायत भवन में लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीसीसीएल सीवी एरिया 12 के महा प्रबंधक सुधाकर प्रसाद रहे।

जिन्हें पंचायत की मुखिया संगीत पासवान पूर्व मुखिया अजय पासवान संगठन के सदस्य मनोज मंडल व अन्य लोगो ने बुके व शॉल देकर स्वागत किया। जिसके बाद कैंप में ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। आसपास के ग्रामीणों ने इस शिविर में भाग लेकर ब्लड डोनेट किया । वही मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर कैंप में लोगो का जांच कर मुफ्त में दवाई दी गयी।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *