झारखंड में बहुत जोरदार बारिश….

झारखंड(Jharkhand) झारखंड में इन दिनों मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी-पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल है। वहीं अगले दो दिनों में भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कल रांची, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, और धनबाद में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 18 अगस्त को रांची, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भारी बारिश को देखते हुये मौसम विभाग ने किसानों को तैयार हो चुके फल एवं सब्जियों के तुड़ाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने और पानी भरे क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है

News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *