झरिया(Jharia) लोदना ओपी अंतर्गत कुजामा लाला पट्टी निवासी पति देवी के अवास को बीती रात्री चोरों ने बनाया अपना निशाना। लगभग एक लाख की लागत सामानों को लेकर हुए रफूचक्कर। घटना के समय भुक्तभोगी पति देवी अपनी रिश्तेदार के घर कर्माटांड़ गई हुई थी।
जब महिला अपने घर पहुंची तो देखा कि घर ताला टूटा हुआ और घर में रखें समान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ है साथ ही घर में रखें सोने चांदी के आभूषण के साथ साथ घर में लगे इनभाइर मशीन आदि गायब हो चुका है। आनन फानन में भुक्तभोगी पति देवी ने लोदना ओपी को लिखित आवेदन दिया। तत्पश्चात पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी ।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट