आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झारखंड में कांग्रेस एक नए आयाम तक पहुंचेगी- फुरकान अंसारी

जामताड़ा पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने आज नई दिल्ली के AICC कार्यालय पहुंच कर झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात की और उन्हें झारखंड कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर ढेर सारी बधाई दी और कहा कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झारखंड में कांग्रेस एक नए आयाम को प्राप्त करेगी।

झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह का संचार हुआ है। आपके लंबे अनुभव का फायदा झारखंड को मिलेगा और नए जो स और ऊर्जा के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

आगे पूर्व सांसद और प्रभारी के बीच लंबी वार्ता हुई। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने बताया की लोकसभा चुनाव में समय काफी कम है और काम बहुत अधिक है। हमें काफी मजबूती के साथ चुनाव में उतरना है। संगठन को कैसे और मजबूत बनाया जाय इस दिशा में कड़े निर्णय के साथ-साथ सकारात्मक पहल करना होगा।

मौके पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा की वे 2 जनवरी को रांची पहुंच रहे हैं तो आपको भी मेरे साथ रहना है। संगठन मजबूती के साथ-साथ आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R P सिंह की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *