बीएमएस के बैठक में रेलवे के निजीकरण का जबरदस्त विरोध, आंदोलन का अल्टिमेटम…

जामताड़ा(JAMTARA) चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना टाउनशिप में भारतीय मजदूर संघ के चुनाव के लिए एक दिवसीय बैठक हुआ। आयोजन नार्थ कमिटी हॉल में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि मजदूर संघ के राष्ट्रीय सचिव बी सुरेंद्रन ने भाग लिया। जिसमें केन्द्र के मजदूर विरोधी नीतियों पर वक्ताओं ने जबरदस्त प्रहार किया है।
भी ओ 1


इसमें पश्चिम बंगाल बी एम एस के जनरल सेक्रेटरी देवाशीष भट्टाचार्य, बी आर एम एस महेंद्र प्रसाद बर्मा व संघ के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर वक्ताओं ने मजदूर हित में किये गए कार्यों का उल्लेख किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए संघ के राष्ट्रीय सचिव बी सुरेंद्रन ने कहा कि हम रेलवे कर्मचारियों के विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जिसमें अभी मुख्य रूप से एम पी एस सिस्टम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

जिसमें पुराने पेंशन की मांग की गई है। हम शीघ्र आठवीं वेतन आयोग की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन करने जा रहे हैं। इसके साथ संघ ने कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय से किया है। रेलवे के निजीकरण और आउटसोर्सिंग के खिलाफ हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं। देश में रेलवे का विकास सिर्फ निजीकरण से नही हुआ है। रेलवे कर्मचारी और रेलवे मजदूरों के खून पसीना से इसका चरणबद्ध विकास हुआ है। इसके लिए लाखों मजदूरों ने जीवन लगा दिया। सैंकड़ों मजदूरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। तब चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में रेल इंजन बनाने का रिकॉर्ड बना है । वो यहाँ के मजदूरों और कर्मचारियों का ही देन है। इसलिए हमलोग केंद्र सरकार के द्वारा लाया जा रहा निजीकरण का पुरजोर विरोध करते हैं

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *