दामोदर नदी में डूबने से मनईटांड़ के दो युवकों की मौत, दोस्त की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे दोनो..

धनबाद (DHANBAD)दोस्त की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दामोदर नदी पहुंचे मनईटांड़ के दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई है. मृत युवकों की पहचान शहर के मनईटांड़ निवासी सचिन और करण के रूप में की गई है. झरिया कोयरीबांध के रहने वाले मणिशंकर की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोनों युवक दामोदर नदी के मोहलबनी घाट आए थे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर आए सचिन और करण दोनों एक साथ स्नान के क्रम में नदी में डूब गए. हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए. लोगों ने डूबे युवकों को खोजने का काफी प्रयास किया. करीब एक घंटे के बाद दोनों युवकों को गहरे पानी से बाहर निकाल कर चासनाला स्वास्थ केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.मामले की जांच में जुटी पुलिसघटना की सूचना मिलने के बाद सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृत युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

दोस्तों के साथ नदी के दूसरे छोर पर स्नान करने गए थे दोनों युवक

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृत युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृत दोनों युवकों की उम्र 23 से 24 साल के बीच थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ स्नान करने नदी के दूसरे छोर पर चले गए थे. इसी दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. हालांकि साथियों ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और दोनों गहरे पानी में समाते चले गए.

एक घंटे के बाद दोनों युवकों को नदी से निकाला जा सका बाहर

घटना के बाद घाट पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे. हो-हल्ला सुनकर घटना स्थल पर काफी लोग जमा हो गए और फिर दोनों डूब युवकों की तलाश शुरू की. पहले करण को नदी से बाहर निकाला गया और बाद में सचिन को भी बाहर निकालने में सफलता हाथ लगी.

चासनाला स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने युवकों को किया मृत घोषित

लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से दोनों डूबे हुए युवकों को चासनाला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक सचिन के पिता टुनटुन तांती और मां मंजू देवी का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं करण के पिता का नाम प्रेम कुमार है.

भाजपा नेत्री ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह चासनाला स्वास्थ केन्द्र पहुंचीं और मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आए दिन दामोदर नदी में उक्त स्थान के आसपास ऐसी घटना हो रही है और जिला प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है. मामले में नगर आयुक्त से मिल कर कुछ उपाय करने की बात रखेंगे.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *