दो दिवसीय जल जीवन मिशन शिविर का हुआ समापन,ग्रामीणों ने स्वच्छ जल संरक्षण का सीखा हुनर..

धनबाद(DHANBAD)निरसा।भारत सरकार व झारखण्ड सरकार के संयुक्त पहल के तत्वधान में निरसा विधानसभा अंतर्गत कलियासोल प्रखण्ड के जामदेही पंचायत के पंचायत भवन के सभागार में शनिवार को दो दिवसीय जल जीवन मिशन शिवर का समापन किया गया

जिसमें आस पास के तीन पंचायतो के लगभग 68 महिलाओं ने भाग लिया V W S C प्रतिनिधियों द्वारा जल जीवन मिशन के बैनर तले महिलाओं को दो दिनों का प्रशिक्षण दिया गया ।

जिसमें मुख्य रूप से जामदही पंचायत की मुखिया शीला मुर्मू , ट्रेनर सुदीप भट्टाचार्य उपस्थित रहे श्रीभट्टाचार्य ने बताया कि जल जीवन मिशन शिविर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को यह प्रशिक्षण दी जा रही हैं ताकी जल की महत्व को समझा जाए एवं स्वच्छ जल को कैसे संरक्षण रखा जाए

इसी उद्देश्य के तहत ग्रामीणों को प्रशिक्षण दी जा रही हैं जो भारत सरकार व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना हैं इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगो मे पहुँचाया जाए इसी उद्देश्य के तहत यह योजना गाँव गाँव मे चलाया जा रहा हैं ताकी इस योजना का लाभ भविष्य में मिल सके।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *