सत्य को कोई परेशान कर सकता है,पर पराजित नहीं.. अनुपमा सिंह

रांची (RANCHI)सुप्रीम कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से मिली बेल को रद्द करने की मांग वाली इडी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट द्वारा हेमंत सोरेन को दी गई जमानत के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को बिल्कुल सही आदेश माना तथा इडी की याचिका को फटकार लगाते हुए निष्पादित भी कर दिया हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश में कोई त्रुटि नहीं है ..

कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने न्यायालय के आदेश पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए न्याय संगत बताया तथा कहा की भाजपा की सरकार ने सुनियोजित साजिश करके आदिवासी मुख्यमंत्री को झूठे मुकदमे में 5 महीने रखकर प्रताड़ना दी तथा झुकने डराने सरकार गिराने के कई प्रयास किए लेकिन हेमंत सोरेन ना डरे ना झुके सत्य के मार्ग पर चलते हुए इनके चाल चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया झूठ को सत्य बनाया नहीं जा सकताआज झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी से लेकर के जनहित के कार्यों का जाल बिछ चुका है लोग लाभान्वित हो रहे हैं झारखंड में गठबंधन की सरकार सशक्त हो रही है जिससे भयभीत होकर यह मोदी सरकार लगातार साम,दाम, दंड भेद की नीति अपना कर झारखंड सरकार को परेशान कर रही है लेकिन अभी इनका अंत हो चुका है जिस प्रकार उगते सूरज को छुपाया नहीं जा सकता लाख कोशिश कर लो सत्य को दबाया नहीं जा सकता

सत्यमेव जयते

NEWS ANP के लिए सोनू की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *