ममता की सभा मे मैड इन बांग्लादेश के टी सर्ट पहने दिखे तृणमूल कार्यकर्त्ता

भाजपा ने कहा भारत मे रहकर तृणमूल बांग्लादेश का कर रही है प्रचार

वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तृणमूल को लेना चाहिए सिख

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के तृणमूल उमीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन मे चुनावी सभा करने कुलटी विधानसभा इलाके मे पहुँची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने अपने पार्टी के उमीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए कुलटी की जनता से वोट अपनी विकाश कार्यों व महत्वकांक्षी योजनों के नाम पर माँगा जिसका लाभ राज्य की जनता उठा रही है, इसी बिच ममता की चुनावी सभा मे शामिल होने पहुँचे तृणमूल कर्मियों को ममता की फोटो लगी टीसर्ट पहने हुए देखा गया, जिस टीसर्ट मे बंगाल मे लिखा था तोमाए हिद माजारे राखबो छेड़े जाबो ना जिसका हिंदी अर्थ है आपको हम दिल मे रखेंगे छोड़ कर नही जाएंगे इसके अलावा टी सर्ट मे लिखा देखा मेड इन बंग्लादेश जिसको लेकर भाजपा ने सवाल उठा दिया है, भाजपा के राष्ट्रीय स्तरीय नेता कृष्णनेदू मुख़र्जी ने कहा की भारत मे रहकर तृणमूल बांग्लादेश का प्रचार कर रही है, भारत मे टीसर्ट की कई बड़ी और छोटी कम्पनियाँ हैं, ऐसे मे उन कंपनियों को छोड़कर आखिरकार तृणमूल को ऐसी क्या जरूरत पड़ गई की वह चुनाव के समय होने वाली सभाओं मे अपने कार्यकर्ताओं को मैड इन बांग्लादेश के ब्रांड वाली टीसर्ट पहना रही है, इसके पीछे जरूर कोई बात है, हो सकता है, तृणमूल को चुनाव के समय बांग्लादेश से समर्थन मिल रहा है और बांग्लादेश लोकसभा के चुनाव मे प्रचार के दौरान अपने देश की ब्रांड वाली टीसर्ट देकर दीदी के बहाने बांगलादेश या फिर बांग्लादेश मे स्थित कोई कंपनी अपनी प्रचार प्रसार कर रही है, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर वोकल फोर लोकल, को बढ़ावा देने के उदेश्य से कहा था की देश में निर्मित वस्तुओं को केवल खरीदें नहीं, बल्कि साथ में गर्व से इसका प्रचार भी करें. पीएम ने लोगों से यह भी कहा यहां हर ब्रांड पहले लोकल ही थे, उसके बाद ही ग्लोबल ब्रांड बने हैं. ठीक उसी तरह हमें अपने लोकल प्रोडक्ट्स को ग्लोबल ब्रांड बनाना है. पहले खादी भी लोकल था पर अब यह भी ब्रांड है, इसे आपने ही ब्रांड बनाया है.’ कृष्णनेदू ने यह भी कहा की तृणमूल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिख लेना चाहिए की वह देश के लिए क्या कर रहें हैं और तृणमूल देश व देश की जनता के लिए क्या कर रही है।

NEWS ANP के लिए आसंशोल अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *