धनबाद(DHANBAD) जिले में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है आए दिन लोगों को काफी मशक्कत कर एक स्थान से दूसरे स्थान जाना पड़ता है वहीं दूसरी और ट्रैफिक व्यवस्था सुगम ना होने के कारण लोग यातायात नियमों का पालन भी सही ढंग से नहीं करते हैं.
जिसको लेकर रविवार को धनबाद के पुलिस लाइन में धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार और डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले भर के ट्रैफिक सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया गया जिसका मूल उद्देश्य धनबाद जिले में उत्पन्न ट्रैफ़िक समस्या को कैसे दूर किया जाए.
जिसको लेकर कई बिंदुओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई और कैसे धनबाद के ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके जिसको लेकर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया और जिले भर के ट्रैफिक सिपाहियों को प्रशिक्षण दिए गए…
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….
