कालाबाजारी के संदेह में छोटी-छोटी बोरियों में भरे चावल लदे ट्रैक्टर को पकड़ा..

पाकुड़(PAKUD): के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के निकट ग्रामीणों ने कालाबाजारी के संदेह में छोटी-छोटी बोरियों में भरे चावल लदे ट्रैक्टर को पकड़ा है…सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर समेत चावल को जब्त कर लिया…

ग्रामीणों का दावा है कि जब्त चावल सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय सितेशनगर का है, जिसे कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था…ट्रैक्टर के ट्रॉली में लगभग 40 बोरियों में 20-30 किलो मात्रा में चावल भर कर ले जाया जा रहा था…ग्रामीणों को संदेह होने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछा किया…

ग्रामीणों ने चांदपुर गांव के समीप ट्रैक्टर को पकड़ लिया…ट्रैक्टर को पकड़ते ही चालक छोड़ कर फरार हो गया…जिससे ग्रामीणों का संदेह और पक्का हो गया…और मामले की सूचना पुलिस को दी…मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है…पदाधिकारी की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *