मतदान जागरूकता दल को सशक्त करने तथा उनके गतिविधियों के पर्यवेक्षण के लिए उपायुक्त ने पदाधिकारियों के बीच चलाई चुनावी पाठशाला…

पाकुड़(PAKUD) जिला मुख्यालय स्थित रविन्द्र भवन, पाकुड़ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी से मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदान जागरूकता दल की गतिविधियों को सक्रिय करने हेतु दिनांक 13.04.24 को सभी बूथों में होने वाले मतदाता जागरूकता समूह की आयोजित बैठक का पर्यवेक्षण हेतु गठित दल को एकदिवसीय कार्यशाला के तहत कई टिप्स दिए।

डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाता जागरूकता समूह का महत्वपूर्ण योगदान है। मतदाता जागरूकता समूह के संयोजक बीएलओ होंगे जो अपने मतदान केंद्र में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने हेतु अपने दल के साथ विभिन्न प्रकार के गतिविधियां चलाकर मतदाता जागरूकता करेंगे। 34 सदस्यों के इस दल में इसी क्षेत्र के कर्मी एवं ग्रामीण रहेंगे जो अपने मतदाता को भलि भांति जानते हैं।

मतदाता सूची का सत्यापन कर एएसडी सूची बनाना तथा वैसे मतदाता जो किसी कारण से बाहर हैं उन्हें 01 जून को मतदान करने के लिए बुलाना अहम होगा। मतदान केंद्र के सौ मीटर की परिधि को चिन्हित करना, मतदाता के लिए पानी की व्यवस्था, शौचालय की सफाई, चिन्हित बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता को वालिनटेयर के सहयोग से मतदान केंद्र तक लाना बीएलओ का मुख्य उद्देश्य रहेगा जिसके लिए एक हजार रूपए का खर्च प्रत्येक बीएलओ को दिया जाएगा। उपायुक्त ने गांव के सभी लोगों से शत प्रतिशत मतदान कराने की अपील भी इस कार्यशाला के माध्यम से किया।

मौके पर सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *