बंद घरों को चोरों ने बनाया अपना निशाना,लाखों की लागत सामानों को लेकर हुए रफुचक्कर..

झरिया। (DHANBAD)सुदामडीह थाना अंतर्गत नुनुडीह एनबीसीसी कालोनी के पंचदेव मन्दिर के समीप अज्ञात चोरों के एक दल ने बीते रात्री सात बंद घरों को अपना निशाना बनाया, चोरों ने सभी बंद घरों को ताला तोड़ कर उक्त घरों में रखे लाखों रूपए का संपति लेकर रफूचक्कर हो गए, सातो घरों के गृह स्वामी अपने किसी निजी कामों से बाहर गए हुए हैं, उनके आने पर ही चोरी गई संपति का सही आकलन हो सकती है। वही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को शनिवार सुबह मे लगी। जिससे पुरे कालोनी में दहशत फैल गई, लोगों ने अपनी अपनी घरों की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद दिखने लगें, घटना के सम्बन्ध में लोगो ने सुदामडीह पुलिस को जानकारी दे दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रवीण चौधरी, कृष्णा प्रसाद, मधुसूदन दास, मनोहर राम, राम लाल यादव, राज देव सिंह, मनोज शर्मा आदि दलबल के साथ घटना स्थल पहुच जांच पड़ताल में जुट गई। लोगों ने पुलीस को बताया कि एनबीसीसी कालोनी में रहते हैं, उक्त लोग अपने निजी काम से अपने अपने घरों पर ताला लगाकर बाहर गए हुए थे, वही इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अनुमान होता है चोरों को इस बात की जानकारी थी कि एनबीसीसी कालोनी के उक्त घरों में फिलहाल ताला बंद है इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने बीते रात्री कालोनी में धावा बोला और उक्त घरों से जो भी हाथ लगा उसे लेकर रफूचक्कर हो गए, लोगों ने जब देखा कि उक्त घरों के दरवाज़ा खुला है तो घटना की जानकारी लगी,

घटना की जानकारी लगते ही काफ़ी संख्या में लोग इक्ट्ठा हो गए और एक के बाद एक घरों में हुई चोरी की जानकारी लोगो को मिलने लगी, चोरी की घटना से पूरे कालोनी में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है लोग अपने अपने घरों की सुरच्छ व्यव्स्था को लेकर चिंचित दिख रहे हैं, पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दिया है, इधर लोगो ने उक्त गृह स्वामियों को घटना की सूचना दे दिया है। उनके आने के बाद ही चोरी गए सामानों का सही आंकलन हो सकता है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *