झारखंड से हैं बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे..

जमशेदपुर: इस लिस्‍ट में सबसे पहले आता है बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम, जिनका जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ। वह ‘बाजीराव मस्‍तानी’, ‘डॉन 2’, ‘बर्फी’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘दोस्‍ताना’, ‘फैशन’ जैसे कई ब्‍लॉकबस्‍टर मूवीज में काम कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनकर पूरे देश का मान बढ़ाया था।

वर्सेटाइल एक्‍टर आर माधवन का जन्‍म 1 जून 1970 को जमशेदपुर में हुआ था। माधवन के पिता रंगनाथन अयंगर टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव थे और उनकी मां सरोजा बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थीं। आर माधवन न केवल अपने अभिनय से, बल्कि अपने विनम्र स्‍वभाव की वजह से भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। फिल्‍म ‘थ्री इडियड्स’ में निभाया गया फरहान कुरैशी का उनका किरदार उनकी असल जिंदगी से काफी हद तक मिलती-जुलती है क्‍योंकि उनके माता-पिता भी चाहते थे कि वह एक इंजीनियर बन टाटा के लिए काम करे।

19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में पैदा हुईं ग्‍लैमरस अभिनेत्री तनुश्री दत्‍ता अपनी पहली ही फिल्‍म ‘आशिक बनाया आपने’ से दर्शकों के दिलों में छा गईं। तनुश्री दत्ता ने 2004 में मिस इंडिया पेजेंट जीता और इसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेकर शीर्ष 10 फाइनलिस्ट में से एक रहीं। उन्होंने साल 2005 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और कई मनोरंजक फिल्‍में अपने फैंस को तोहफे में दी।
भारतीय सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और एक्‍टर इम्तियाज अली 16 जून, 1971 को जमशेदपुर में पैदा हुए थे। इम्तियाज की बनाई फिल्‍मों ‘रॉकस्‍टार’, ‘हाइवे’, ‘जब वी मेट’, ‘कॉकटेल’, ‘सोचा न था’ जैसे कई और शामिल हैं।

80 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर, 1963 को धनबाद के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। ‘दामिनी’, ‘हीरो’, ‘घायल’, ‘जुर्म’ जैसी फिल्‍मों में अपनी अदाकारी से दिल जीतने वाली मीनाक्षी ने महज 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतकर बॉलीवुड में कदम रखा था। 1983 में फिल्‍म पेंटर बाबू से उन्‍होंने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी। साल 1995 में बैंकर हरीश मैसूर से शादी करने के बाद मीनाक्षी अमेरिका में शिफ्ट हो गईं और बॉलीवुड को भी अलविदा कह दिया।

NEWS ANP के लिए जमशेदपुर से ब्यूरो रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *