फलैग होस्टिंग को लेकर बंगाल मे बवाल, बनी तनावपूर्ण स्थिति मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात…

आसनसोल आसनसोल, देश का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया आज बड़े ही धूम -धाम से मनाया जा रहा है, ऐसे मे इस गणतंत्र दिवस के मौके पर दीदी के बंगाल मे फ्लैग होस्टिंग को लेकर दो पक्षों मे जमकर हंगामा हुआ और देखते ही देखते पश्चिम बंगाल आसनसोल का फतेहपुर इलाका तनावपूर्ण स्थिति मे तब्दील हो गया,

स्थिति को नियंत्रण करने के लिये मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई, हम बताते चलें की फतेहपुर इलाके मे एक दुर्गामंदिर है, मंदिर के सामने का इलाका वैसे तो सार्वजनिक है, पर उस जमीन को लेकर अक्सर दोनों पक्षों के बिच हिंसात्मक घटना की स्थिति बंती रही है, यही वजह है की यह जगह पुलिस की नजरों मे एक विवादित जगह है और आज इसी स्थान पर एक पक्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लैग होस्टिंग और कंबल वित्रण का कार्यक्रम करना चाह रहा था,

जिस अवसर फलैग होस्टिंग का कार्यक्रम करवाने वाले पक्ष ने इलाके के पूर्व तृणमूल पार्षद रोहित नोनिया को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था, पर कार्यक्रम होने से पहले ही इलाके मे दूसरे पक्ष ने बवाल कर दिया और देखते ही देखते पूरा इलाका तनावपूर्ण स्थिति मे तब्दील हो गया, एक पक्ष हांथों ने तिरंगा लेकर फ्लैग होस्टिंग करने पर अड़ा रहा तो दूसरा पक्ष उनके द्वारा फलैग होस्टिंग कार्यक्रम का विरोध करने मे लगा रहा,

और पूरा इलाका करीब चार घंटों तक पुलिस छावनी मे तब्दील रही, काफी मसक्क़त के बाद इलाके की बिगड़ती स्थिति पर पुलिस ने काबू पाया और फलैग होस्टिंग करने वाले पक्ष को मंदिर परिसर से हटकर दूसरी जगह पर फलैग होस्टिंग करवाया

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *