ईद मिलन समारोह मे सेवईयों की दावत के साथ बनी तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को लोकसभा के चुनावी मैदान मे जिताने की रणनीतिसेरी…

बराकर, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 66 के बलतोड़िया इलाके मे कुलटी अल्पसंख्यक सेल के वार्ड अध्यक्ष के तत्वाधान मे मंगलवार संध्या ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिस ईद मिलन समारोह मे मुख्य अतिथि के तौर पर आसनसोल नगर निगम के मेयर सह बराबनी विधानसभा के तृणमूल विधायक विधान उपाध्याय, तृणमूल पूर्व पार्षद सह समाज सेवी रोहित नोनिया, बिनोद साव, पश्चिम बर्धमान जिला चेयरमेन उज्वल चटर्जी, तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष मोनू, कुलटी ब्लॉक प्रेसिडेंट कंचन राय, तृणमूल नेता चंदन अचार्य, बाबन मुखर्जी, अमजद अंसारी, रजिया खालिद खान उपस्थित हुए

जिनको ईद मिलन समारोह के आयोजक कर्ता बदरे आलम व उनके समर्थकों ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, इस दौरान मंच पर उपस्थित तमाम अतिथियों को लजीज लच्छा सेवई खिलाई गई, लच्छा सेवई खाने के बाद मेयर विधान उपाध्यक्ष व तृणमूल के पूर्व पार्षद रोहित नोनिया सहित अन्य नेताओं ने आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को भारी मतों से जीत दिलाने की रणनीति तैयार की, मेयर विधान उपाध्याय ने कहा वह बराबनी विधानसभा से विधायक होने के साथ -साथ आसनसोल नगर निगम के मेयर भी हैं,

मेयर होने के नाते उनको निगम के अंतर्गत आने वाले करीब 106 वार्डों के विकाश से जुड़े तमाम कार्यों को देखना पड़ता है, इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्दे नजर आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को भारी मतों से जीत दिलाकर आसनसोल लोकसभा सीट को ममता बैनर्जी को उपहार देना है, जिसके लिए उन्होंने बलतोड़िया की जनता से अपील भी की के वह अपना मत शत्रुघ्न सिन्हा को दें, वहीं रोहित नोनिया ने मेयर विधान उपाध्याय की आवाज को बुलंद करते हुए कहा की आसनसोल लोकसभा सीट तृणमूल ही नही बल्कि तृणमूल के हमारे जैसे सिपाहियों के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिस चुनौती को एक चैलेंज के तौर पर लेकर हम सब लोगों को आगे बढ़ना है

और बलतोड़िया ही नही बल्कि पुरे कुलटी विधानसभा इलाके के लोगों के घर -घर जाकर हमे हमारी तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के द्वारा हमारे व हमारे माँ बहनो के सुख सुविधा के लिए लागू की गई तमाम योजनाओं के नाम पर हमारे तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए वोट मांगना है, रोहित ने यह दावा किया की दीदी ममता बैनर्जी व अभिषेक बैनर्जी को कुलटी ही नही बल्कि शिल्पाँचल की जनता भी निराश नही करेगी और तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को एक बार फिर रोकॉर्डतोड़ वोटों से जीत दिलाकर मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी व अभिषेक बैनर्जी के हांथों को और भी मजबूत करने का काम करेगी,

उन्होने यह भी कहा की वह दिन दूर नही जब दीदी ममता बैनर्जी देश का प्रधानमंत्री बनेगी, वहीं देश की आजादी के गानों के साथ ईद मिलन समारोह को समाप्त किया गया साथ ही हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई तमाम धर्मो के बिच बनी एकता को हमेशा बनाए रखने के लिए एक मिसाल कायम करने के लिए सबसे बड़ी पहल पेश करने का काम भी किया

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *