झारखंड के शोषक ही बन बैठे हैं शासक…अर्जुन मुंडा

रांची (RANCHI)पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि यह विस्तारित कार्यसमिति ऐतिहासिक है। जो झारखंड में परिवर्तन के संकल्प के साथ संपन्न होगी।

उन्होंने कहा कि आज झारखंड की सत्ता पर वैसे लोग बैठे हैं जिन्होंने वर्षो तक झारखंड को लूटा है। आंदोलन के साथ भद्दा मजाक किया।
उन्होंने कहा कि इनकी नियत आज भी बदली नही है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य में लुटेरे मस्त और उद्योग धंधे पस्त हैं।

कहा कि आज आदिवासी,दलित,महिला,युवा,पिछड़ा सभी वर्ग इस सरकार से परेशान है।

प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मी कांत वाजपेई ने आज प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य की परिस्थितियां परिवर्तन की बाट जोह रही। एक तरफ तीसरी बार मोदी सरकार से देश विकसित भारत के संकल्प को पूरा कराने में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जुट गया है वहीं दूसरी ओर झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने केलिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है।

कहा कि झारखंड की जनता भाजपा के आह्वान के साथ खड़ी है।हमे जनता के बीच जाकर अपनी बात रखनी है।

मुख्य सचेतक विधायक विरांची नारायण ने लोकसभा चुनाव परिणाम का विस्तृत विश्लेषण किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यसमिति के संकल्पों को लेकर हम गांव गांव जायेंगे।

आगामी कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि…

*1अगस्त से 14अगस्त तक महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ महिला मोर्चा सभी जिला केंद्रों पर आक्रोश प्रदर्शन करेगी।

*युवा मोर्चा द्वारा प्रखंड ,अनुमंडल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ तालाबंदी कार्यक्रम चल रहा।230अगस्त को रांची में एक लाख युवाओं का प्रदर्शन होगा।

1से 15सितंबर घर घर संपर्क अभियान चलेगा।

अगस्त और सितंबर महीनो में प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,चुनाव प्रभारी श्री शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा जी का विधानसभा क्षेत्र में सांगठनिक प्रवास होंगे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी जी का भी सांगठनिक प्रवास होना निर्धारित है।

आज के कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने किया।

मंच पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ,अर्जुन मुंडा जी, हेमंत विष्वशर्मा जी,लक्ष्मीकांत जी, अमर कुमार बाऊरी जी, अन्नपूर्णा देवी जी, कर्मवीर सिंह जी, नागेंद्रनाथ त्रिपाठी जी,संजय सेठ जी,दीपक प्रकाश जी, समीर उरांव जी, दिनेशानंद गोस्वामी जी,पशुपति नाथ सिंह जी, अभय कांत प्रसाद जी, यदुनाथ पांडे जी, रविंद्र पांडे जी, निशिकांत दुबे जी, विद्युतव्रण महतो जी, विष्णुदयाल राम जी, आदित्य साहू जी, प्रदीप वर्मा जी, अनंत ओझा जी, मनीष जैसवाल जी, कालीचरण सिंह जी, ढुललू महतो जी, मनोज सिंह जी, बिरंची नारायण जी जिनका
स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर अशोक भगत, वरुण साहू, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, नीलकंठ सिंह मुंडा, वरकुँवर गगराई ,आरती कुजूर, सरोज सिंह, जवाहर पासवान, सुनीता सिंह, नंदजी प्रसाद, रविकांत मिश्रा, दिलीप वर्मा, सीमा पासवान,दुर्गा मरांडी, मनोज महतो, दीपक बांका, शिव शंकर उरांव, प्रतुल सहदेव, रफीया नाज, किशुन दास ,रमाकांत महतो, पवन साहू, विनय सिंह, बाल मुकुंद सहाय, अविनेश सिंह, वरुण साहू, शशांक राज ने किया।

NEWSANP केलिए रांची से वी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *