निर्वाची पदाधिकारी ने विजयी प्रत्याशी को सौंपा प्रमाण पत्र…

धनबाद(DHANBAD) 07 धनबाद लोकसभा क्षेत्र में विजय प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के श्री ढुल्लू महतो को निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने प्रमाण पत्र सौंपा।

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने मतगणना के पश्चात कृषि बाजार समिति में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर मीडिया को ईवीएम एवं पोस्टल बैलट की फाइनल गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या की जानकारी दी।

फाइनल गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या निम्नलिखित है।

  1. अनुपमा सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस – 457589
  2. ढुलू महतो, भारतीय जनता पार्टी – 789172
  3. मोहन सिंह, बहुजन समाज पार्टी – 5639
  4. अकबर अली, अखिल भारतीय परिवार पार्टी – 3041
  5. कृष्ण चंद्र सिंह राज, समता पार्टी – 2821
  6. दीपक कुमार दास, पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) – 1735
  7. परवेज नैयर, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) – 1161
  8. राजीव तिवारी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) – 1890
  9. रेजाउल हक, लोकहित अधिकार पार्टी – 2649
  10. संजय कुमार गिरी, अखिल भारत हिंदू महासभा – 1627
  11. अनिन्दिता दास, निर्दलीय – 2674
  12. मो. इकलाख अंसारी, निर्दलीय – 79653
  13. उमेश पासवान, निर्दलीय – 2560
  14. कामेश्वर प्रसाद वर्मा, निर्दलीय – 4004
  15. जगदीश रवानी, निर्दलीय – 27634
  16. जनक शाह गोंड, निर्दलीय – 12762
  17. मो. जहीरूद्दीन खान, निर्दलीय – 6502
  18. तुलसी महतो, निर्दलीय – 5376
  19. त्रिदेव कुमार महतो, निर्दलीय – 1144
  20. निताई दत्ता, निर्दलीय – 1742
  21. प्रेम प्रकाश पासवान, निर्दलीय – 533
  22. मो. ताफाजुल हुसैन, निर्दलीय – 682
  23. मो. फैसल खान, निर्दलीय – 1996
  24. लक्ष्मी देवी, निर्दलीय – 2605
  25. सुनैना किन्नर, निर्दलीय – 3462
  26. नोटा – 7354

कुल 1428400 वोटों की गिनती की गई।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *