सिंदरी में धूमधाम से निकली गई जय श्रीराम की शोभा यात्रा..जयकारों से गूंज उठा शहर

सिंदरी (SINDRI)मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को मंदिरों में शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मंदिरों को रंग रोगन कर भव्य तरीके से सजाया गया था। सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं श्रद्धालुओं ने अपने घरों के आंगन में पूजा अर्चना कर महावीरी पताखे फहराए।
शोभा यात्रा में झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही
रामनवमी के मौके पर सिंदरी के कांड्रा से जय श्री राम दल अखाड़ा समिति द्वारा विशाल राम शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक धर्मपत्नी तारा देवी थीं। विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो के नेतृत्व में हजारों की संख्या मे राम भक्तों के साथ शाम 5:00 बजे विधिवत पूजा अर्चना कर हेट कांड्रा बजरंगबली मंदिर से शोभा यात्रा निकली गई। गाजे- बाजे एवं रथ में विराजमान बाल स्वरूप राम , लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना से सुसज्जित झांकी जुलूस में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही,साथ ही धनबाद से आए पूनम ,समीर और कुमार राजेश द्वारा भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। श्रद्धालु उस दौरान झूमते नाचते दिखे।
इन मार्गों से गुजरी शोभायात्रा
अखाड़े द्वारा पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन एवं जय श्री राम के उद्घोष के साथ शोभायात्रा कांड्रा बाजार, कोल बोर्ड कॉलोनी, गौशाला ओपी, लोकनाथ नर्सिंग होम से होते हुए गौशाला दुर्गा मंदिर पहुंची जहां क्षनित नाच का आयोजन किया गया था। शोभा यात्रा का समापन गौशाला बजरंगबली मंदिर में हुआ।

सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र प्रसाद राउत के दिए निर्देश के अनुसार विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो ने जुलुस को रोड से एक तरफ रखते हुए ट्रैफिक को खुला रखा साथ ही जुलुस के स्वयंसेवकों ने पुरे जुलुस को तीतरबितर नहीं होने दिया और पूर्णतः शांतिपूर्ण कार्यक्रम समापन हुआ। मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसलिए गौशाला ओपी प्रभारी अनिल मंडल अपने दलबल के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में थे।
सिंदरी के विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल जिला मंत्री सोनू गिरी, अमन ठाकुर, अमित सिंह लोग थे। मौके पर कुमार महतो, संतलाल प्रामाणिक, अशोक महतो, योगेंद्र कुमार, गुप्तेश्वर शाव, देव महतो, प्रदीप महतो, श्रवण महतो, मुन्ना महतो, सुधीर कुमार बाउरी आदि लोग थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *