सिन्दरी गौशला में साधन सहीस खदिया में डुबा,परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल…

सिंदरी (SINDRI) सिन्दरी अंचल वार्ड नं 52 गौशाला ओ पी क्षेत्र के नूतनडीह बस्ती के समीप बालू बंकर 8 नम्बर खदिया में शनिवार को नहाने के क्रम में स्थानीय युवक साधन सहीस उम्र लगभग 32वर्ष का डूबने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जाती है। सूचना पाकर गौशाला ओपी प्रभारी अनिल मंडल सदल बल पहुंचे एवं स्थिति की जानकारी लिया। स्थानीय लोगों ने खदिया के पानी में घुसकर खोजने का काफ़ी प्रयास क़िया परन्तु सफलता नहीं मिली।

मृतक अपनी पत्नी, दो छोटी बेटियों, माँ एवं भाई के साथ रहता था, घाटना के समय परिवार के सभी सदस्य अपने मूल घर बंगाल के पुरुलिया जिला के सतरा मे थे। खबर पाकर परिजन भी आ गए हैं। वह दैनिक मजदूर था। लोगों का कहना है कि वह मेहनत और मजदूरी करता था।परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल था ।समाचार लिखे जाने तक लाश नहीं निकाला जा सका है ।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *