सिन्दरी गुरुद्वारा मोड़ से सटे PCC सड़क इस प्रकार खंडहर हो चुका है जो आए दिन भयावह दुर्घटना का निमंत्रण दे रहा है।इस सम्बंध में अवगत कराते हुए दिया गया पत्र…

सिंदरी(DHANBAD) गुरुद्वारा मोड़ से सटे भारतेन्दु पटेल सेवा सदन, स्थित आनंद लेक के बगल बनी पी सी सी सड़क जो वार्ड 55 में आता है। आजकल बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही है। यह सड़क रांगामाटी के कई विद्यालयों और गांवों को जोड़ती है। यहां तक कि प्राईवेट मकान, बस्ती ,एफसीआईएल के आई.एम.टाईप क्वार्टर हजारों हैं,प्रति दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता हैं।

सिंदरी के गुरुद्वारा मोड़ से रांगामाटी को जोड़ने वाली यह सड़क बेहद खतरनाक स्थिति में है। पी सी सी रोड के निचले हिस्से तथा सड़क के किनारे की मिट्टी कटकर तालाब में गिर चुकी है, जिससे सड़क खोखली हो गई है। रोजाना सैकड़ों लोग इस सड़क का उपयोग पैदल और दुपहिया वाहनों से करते हैं। सतह पर सड़क दुरुस्त दिखती है, लेकिन नीचे की स्थिति बेहद खराब है। पी सी सी रोड पर वजन पड़ते ही टूटकर तालाब में गिरने की कगार पर है।

पूर्व महापौर चन्द्र शेखर अग्रवाल को, पार्षद साहेब राम हेम्ब्रम ने इस सड़क की स्थिति दिखाई थी, जिसके बाद जल्द ही सड़क को सुधारने का आश्वासन दिया गया था। नगर निगम आयुक्त धनबाद ने भी इस मुद्दे को संज्ञान में लेकर निरीक्षण करवाया था। बड़े अधिकारीयो द्वारा एस्टीमेट भी बनाया गया, मिट्टी गिराने का काम शुरू हुआ लेकिन आज तक कोई सुधार नहीं हुआ है
सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए जल्द ही नगर आयुक्त धनबाद को सामूहिक हस्ताक्षर के साथ आवेदन पत्र दिया गया, निवेदन किया गया कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण की जाय , सिन्दरी की आम जनता नगर आयुक्त से यह उम्मीद कर रही है कि अधिकारी इस आवेदन पर ध्यान देंगे, और इस जानलेवा टूटी हुई सड़क को सुरक्षित बनाएगें ।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *