जामताड़ा(JAMTARA) के निजी परमानंद अस्पताल में मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। हंगामा होते ही अस्पताल प्रबंधन के जिम्मेदार लोग एक ओर मौके से फरार हो गए। वही दूसरी ओर यह अस्पताल सदर थाना परिसर के निकट में है। जहां घंटों तक हो हल्ला होते रहा। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस जिन्होंने इस परिजन को शांत करा कर थाना लाई है। वहां अस्पताल प्रबंधन के कुकृत्यों का लिखित शिकायत दर्ज की गई है।
सदर थाना के चेंगाईडीह के आबिर हुसैन की पत्नी पथरी के दर्द से परेशान थी। इन्हें उपचार के लिए जामताड़ा परमानंद अस्पताल लाया गया। जहां उनका सल्य चिकित्सा हुआ । उसके बाद समस्या नियंत्रण होने की जगह बढ़ाते चला गया। लिहाजा परेशान परिजन उन्हें रांची ले गए। जहां जांचोंपरांत स्वास्थ्य वैज्ञानिकों ने ऑपरेशन की कई त्रुटियों का खुलासा किया। उसके बाद मरीज की स्थिति अधिक खराब होते चला गया।
अब आबीर की पत्नी अंतिम सांस ले रही है। इस बात की जानकारी जामताड़ा स्थित परमानंद अस्पताल प्रबंधन को देने पहुंचा। जहां पहले प्रबंधन टाल मटोल करने लगा। फिर प्रबंधन अबिर को धमकाने लगा। इसकी सूचनाआबिर ने अपने शुभचिंतकों को दी। देखते ही देखते लोग अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। जहां हंगामा करने लगे ।
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..
