युवा कांग्रेस के नये अध्यक्ष ने किया प्रथम कार्यकारिणी सभा की बैठक..

झरिया(JHARIA) झरिया विधान सभा युवा कांग्रेस के नव मनोनीत अध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्व मे रविवार को प्रथम कार्यकारणी की बैठक झरिया ब्रह्ममन धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह उपस्थित थे।

कार्य क्रम की शुरुआत के पूर्व समस्त कांग्रेस जनों ने झरिया नगर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिभावक तुल्य रविंद्र सिंह जी की देहांत होने पर दुख प्रकट करते हुए उनके तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा गया।

तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई और नव मनोनीत कमिटी सदस्यों को कुमार गौरव जी ने माला पहना कर स्वागत किया। कुमार गौरव ने कहा कि भाजपा सरकार जिस प्रकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड की है। नौकरी मिल नहीं रही बल्कि छीन जा रही है। ऐसे में युवा कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिला कर चलने को आगे आ रहे हैं।

हमलोगों के सम्मानित नेता आदरणीय राहुल गाँधी जी की न्याय यात्रा धनबाद के युवाओं के लिए खास कर नई उम्मीद और रौशनी लेकर आयेगी। युवा कांग्रेस का हर सिपाही इस न्याय यात्रा में धनबाद के युवाओं को शामिल होने के लिए लगातार कैंप करेगी।

आज पार्टी के मजबूती के लिए पद पर मनोनीत होने वालो मे मुख्य रूप से उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, माधुरी देवी महासचिव मिजान अंसारी, प्रिंस चौहान, मुस्कान सिंह, हसनैन अंसारी, सचिव राहुल कुमार साहू, सनी पांडे, सनी, रवि, शंकर निषाद, शॉर्ट सोशल मीडिया प्रभारी अमन विश्वकर्मा लीगल सेल प्रभारी फैजान खान है। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मुख्तार खान, प्रमोद चंद्रवंशी, भोला सिंह, मनोहर रजवाल, प्रकाश शर्मा, अनिल पांडे, भगवान दास, महेंद्र पासवान, गीता सिंह, सोनू यादव, विक्की कुमार, कमल शर्मा, राहुल चौहान, राकेश मिश्रा, गोलू पासवान, कृष्णा पटेल, सुमित ठाकुर, सुमित, कुंदन मोदक आदि मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *