मेहंदी का रंग उतारा भी नहीं और पति-सास दहेज के लिए विवाहिता को देने लगे यातना

धनबाद(DHANBAD) धनबाद कहते हैं एक पत्नी की सबसे बड़ी ताकत उसका पति होता है। लेकिन जब पति ही निकम्मा निकल जाए तो पत्नी को अपने ससुराल में किन-किन बातों को झेलना पड़ता है, इसका अंदाजा अब सहज ही लगा सकते है। हम बात कर रहे हैं भूली में रहने वाली अंजली देवी की। जिसकी शादी के बाद उसके हाथों की मेंहदी का रंग अभी उतरा भी नही था, कि दहेज की खातिर उसके निकम्मे पति और सास ने उसे यातनाएं देनी शुरू कर दी।

आखिर क्या है पूरा मामला देखिए हमारे इस खास रिपोर्ट में। धनबाद के भूली पंचवटी नगर की रहने वाली अंजली देवी से उसके ससुराल वालो द्वारा दहेज की मांग को लेकर पति एवं सास के द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में दिया लिखित शिकायत दिया है पिछले 1 वर्ष पूर्व हुई थी अंजली देवी की धनबाद के भूली बस्ती रोड के नियर हार्डकॉकभट्ठा के रहने वाले ओम प्रकाश चौहान के साथ विवाह जिनके पिता राजेश चौहान है 2 मई 2025 को पंचवटी नगर शिव मंदिर मे इन दिनों का ब्याह पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ दहेज के रूप में 5 तोला सोना के जेवरात दिए गए पर विवाह के एक माह बाद ही अंजली देवी के साथ मारपीट होने लगा और दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि मारपीट लगातार होने के दौरान उसके 7 महीने के बच्चे भी पेट में खराब हो गया।

जिससे वह टूट चुकी है। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी तक उसे दी जा रही है। उसे सही समय पर खाना तक नहीं दिया जाता। वह अपने पति के साथ रहने को तैयार है पर उसका पति दहेज और अन्य कारण से उसके साथ नहीं रहना चाहता। जिससे मजबूर होकर अंजली देवी को शनिवार को महिला थाना आना पड़ा । अंजलि ने यह भी आरोप लगाया है कि स्थानीय भूली थाना में वह कई बार गई और इसकी शिकायत की, पर उसे समझा बुझाकर भेज दिया गया और लिखित शिकायत नहीं लिया जा रहा था। भूली थाना जाने के बाद भी लगातार उसके साथ मारपीट होती रही। जब उसके लिए शिकायत तो स्थानीय थाना में गंभीरता पूर्वक नहीं लिया तो उसे मजबूरन महिला थाना ही अंतिम उपाय नजर आया। जिसके कारण वह महिला थाना पहुंची है और न्याय की गुहार लगा रही है। वहीं महिला थाने में मामले को समझते हुए ओमप्रकाश चौहान को अपनी मां के साथ 30 जून को सुबह 10:00 बजे महिला थाना आने को कहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अंजली कुमारी ने बताया कि उसके साथ दहेज के लिए लगातार मारपीट होता रहा है। जिससे वह काफी परेशान है और दर दर भटक रही है। अंजलि की माता का देहांत हो चुका है। उसका सिर्फ पिता है और उसकी विवाह उसकी मौसी ने कराया है। जिसके घर पर वह फिलहाल अभी रह रही है।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *