झारखंड(Jharkhand)मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान के तहत शुक्रवार (16 अगस्त) को सांकेतिक रूप से 3624 बहनों के बैंक खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर किया जाएगा।
झारखंड: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान के तहत शुक्रवार (16 अगस्त) को सांकेतिक रूप से 3624 बहनों के बैंक खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर किया जाएगा।
महिला बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पहली किस्त में सभी 24 जिलों के कुल 151-151 महिलाओं (कुल 3624 बहनों) को उनके खाते में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। राशि का ट्रांसफर सही तरीके से हो, इसके लिए विभाग द्वारा ट्रायल भी किया गया है।
ट्रायल के तहत सभी 24 जिलों में एक-एक महिला लाभुक के खाते में राशि भेजी गई थी। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तीन बजे रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 31 लाख पहुंचा है।
वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां योजना को लेकर राज्यवासियों, सरकार के सभी कर्मियों, अ़फसरों और India के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि सभी ने कमाल कर दिया है।
News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..