नंद घर आनंद भयो… जय कन्हैया लाल की आदि गायन के साथ कोलांचल में भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव की रही धूम….

झरिया(JHARIYA) झरिया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि गानों के साथ झरिया कोयलांचल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । झरिया व आस पास क्षेत्र में जन्माष्टमी पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।


झरिया के श्याम मंदिर में श्री कृष्ण बाल रूप का आकर्षक प्रदर्शनी लगी है। मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत लाइटों से सजाया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से बाल श्री कृष्ण का जन्म, गोपियों संग रास लीला, माखन चोरी सहित अन्य प्रसंगों को दर्शाया गया है। सोमवार की शाम से देर रात तक यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे।


झरिया लाल बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में भी जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया है। यहां देर रात तक भजनों की श्रृंखला जारी रही।


जन्माष्टमी की रात 12:00 बजाने के साथी पूरा क्षेत्र आतिशबाजी से गूंज उठा।
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गायन मंदिरों व घरों में गूंजने लगे।
मंदिरों के अलावा लोगों ने घरों में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर झूलन का आयोजन किया था।

पूजन सामग्री से सजे बाजार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार सज गये हैं. बाजार में राधा-कृष्मी की मूर्तियां, लड्डू गोपाल की मूर्ति, शृंगार के सामान, रंग बिरंगे कपड़े, मुकुट, लकड़ी व चांदी के झूले, बांसुरी, कूलर, पंखे आदि की दुकानें सजी हैं. ग्राहकों की भीड़ बाजार में उमड़ी।


NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *