आजादी के पहले स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की जयंती धूमधाम से मनाई गई,आदिवासीयो के रंग में रंगे मुख्य अतिथि…

सिंदरी(SINDRI): आज 11 फरवरी बाबा तिलका मांझी के जयंती के शुभ अवसर पर सिंदरी के SL2 पानी टंकी शहरपुरा बाबा तिलका मांझी फुटबॉल मैदान में बाबा तिलका मांझी संथाल समिति द्वारा शहीद बाबा तिलका मांझी जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतुत्व पारो सोरेन और युधिष्ठिर टुडू,अनिल मुंडा ने किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला के सिटी SP अजीत कुमार,

विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंदरी अंचल के DSP भूपेन्द्र राउथ,
डॉ,एस,पी, एम, इंटर कॉलेज सिंदरी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरुण कुमार सिंह एवं सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी,धनबाद विधायक राज सिन्हा,बलियापुर से जिला परिषद सदस्य उषा महतो और डॉ, एस, पी, एम, इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ, जे, के, बनर्जी पहुंचे,बाबा तिलका मांझी संथाल समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत आदिवासी पारंपरिक लोट पानी और पारंपरिक ढोल मंदर के साथ किया,

इस मौके पर मुख्य अतिथियों सबसे पहले बाबा तिलका मांझी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया, उसके बाद बाबा तिलका मांझी संथाल समिति के द्वारा लड़का और लड़कियों का फाइनल फुटबॉल मैच करवाए गया,साथ ही पुरुषो के लिए तीरंदाजी,महिलाएं एवं बच्चियों के लिए मैजिक चीयर,हांडी फोड़, सुई धागा,चम्मच रेस,हाथ से बोतल में पानी भर, और बच्चो 100 मीटर का दौड़,बिस्कुट रेस आदि जैसे खेलो का आयोजन किया गया,

साथ ही आदिवासी रंगारंग सांस्कृतिक नाच गाना का आयोजन किया गया, जिसका खूब आनंद उठाया सभी मुख्य अतिथियों एवं दूरदराज से पहुंचे महिला,पुरुष,एवं बच्चो बच्चियों ने, साथ ही समिति के द्वारा खिचड़ी वितरण किया गया,

मुख्य अतिथियो ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया,उसके साथ ही मुख्य अतिथियों ने तीरंदाजी एवं आदिवासी संस्कृति नाच गान का खूब आनंद उठाया, इस दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा मांदर बजाते और नाचते हुए देखे गए, सभी लोगों ने भी आदिवासी कला संस्कृति का खूब आनंद उठाया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता दिनेश सिंह, अरविंद पाठक, जितेंद्र सिंह,देवनाथ हेंब्रम, आकाश सोरेन,प्रकाश हेम्बाराम,राहुल मुर्मू,राहुल किस्कू आदि उपस्थित थे..

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *