आजाद हिंद फ़ौज की महिला रेजिमेंट कैप्टेन डा. लक्ष्मी सहगल की 12 वीं स्मृति दिवस मनाई गई..


सिंदरी(Sindri) स्वतंत्रता सेनानी व आजाद हिंद फ़ौज की महिला रेजिमेंट कैप्टेन डा. लक्ष्मी सहगल की 12 वीं स्मृति दिवस पर ज्ञान विज्ञान समिति व जनवादी महिला समिति ने संयुक्त रूप से केडी क्लोनी सिंदरी में श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कैप्टन लक्ष्मी सहगल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैप्टन सहगल पेशे से चिकित्सक थी और सिंगापुर में प्रैक्टिस कर रहीं थीं जब नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आजादी के संघर्ष में आजाद हिंद फौज का गठन की तो वो प्रभावित होकर जुड़ी कैप्टन बनी और बाद में कर्नल भी बनीं।

आजादी के बाद वो कानपुर में आजीवन गरीबों का मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध कराई। वो अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की संस्थापक सदस्य भी रहीं और महिला अधिकारों के प्रति ताउम्र संघर्ष में रहीं।


श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता हेमंत कुमार जायसवाल ने किया और संचालन राज्य सचिव भोलानाथ राम ने किया। मौके पर विकास कुमार ठाकुर, रानी मिश्रा, सविता देवी, रंजू प्रसाद, सीता देवी, राज नारायण तिवारी, प्रफुल्ल कुमार स्वैन्न, सूर्य कुमार सिंह, सीमा मिश्रा, गौतम प्रसाद, राजू ठाकुर, शिबू कुमार राय आदि मौजूद थे

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *