16 से 17 मार्च को एसोसिएशन ऑफ ऑब्स्ट्रेटिस एंड गायनोकोलॉजी सोसाइटी ऑफ बिहार/झारखंड का दसवां वार्षिक अधिवेशन…

धनबाद(DHANBAD) सोसाइटी ऑफ ऑब्स्ट्रेटिस एंड गायनोकोलॉजी द्वारा 16 से 17 मार्च तक एसोसिएशन ऑफ ऑब्स्ट्रेटिस एंड गायनोकोलॉजी सोसाइटी ऑफ बिहार/झारखंड का दसवां वार्षिक अधिवेशन एवं धनबाद सोसाइटी ऑफ ऑब्स्ट्रेटिस एन्ड गायनोकोलॉजी का पांचवा वार्षिक अधिवेशन गोविन्दपुर स्थित वेडलॉक रिसार्ट में मनाया जाएगा।

इस दो दिवसीय सम्मेलन की जानकारी देते हुए डॉ नेहा प्रियदर्शिनी ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत 16 मार्च को होगी। जिसमें विभिन्न अवार्ड कार्यक्रम सहित विभिन्न विषयों पर सेमिनार एवं नए अनुसंधान से सम्बंधित रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये जाएंगे। वहीं अधिवेशन के दूसरे दिन प्रसूति एवं स्त्री रोग के क्षेत्र में धनबाद के दो प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ सबिता घोष और एसके दास को लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एफओजीएसआई डॉ जयदीप टैंक, सिविल सर्जन धनबाद डॉ चंद्रभानु प्रतापन सहित कई जाने माने चिकित्सक मौजूद रहेंगे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *