पाकुड़ अमड़ापाड़ा बाजार निवासी सुरेंद्र भगत के साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 89,599 रुपये की साइबर ठगी कर ली है…

पाकुड़.अमड़ापाड़ा बाजार निवासी सुरेंद्र भगत के साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 89,599 रुपये की साइबर ठगी कर ली है. अमड़ापाड़ा बाजार में खुदरा सीमेंट विक्रेता सुरेंद्र भगत ने साइबर ठगी के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की है.

जानकारी के अनुसार अमड़ापाड़ा बाजार निवासी खुदरा सीमेंट विक्रेता सुरेंद्र भगत को फोन नंबर 9795208478 से 40 बोरा सीमेंट हाईस्कूल अमड़ापाड़ा पर गाड़ी से भिजवाने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया. सीमेंट का पेमेंट ऑनलाइन एवं गाड़ी का भाड़ा नगद करने की बात कही गयी. सुरेंद्र भगत के पास फोन पे नंबर नहीं होने के कारण उनकी बेटी के फोन पे नंबर पर संपर्क कर ऑनलाइन पेमेंट करने की बात हुई.

कंफर्म करने के लिए फोन पे नंबर 9795208478 पर एक रुपया ट्रांसफर किया गया. उसके बाद उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुनः दो रुपए का ट्रांसफर एवं क्यूआर स्कैनर भेजा गया. इसके कुछ देर बाद क्रमशः 13,200 रुपये, 26,400 रुपये एवं 49,999 रुपये की निकासी कर ली गयी. कुल 89,599 रुपये की ठगी देखते ही देखते कर ली गयी. हालांकि भनक लगते ही एसबीआई अमड़ापाड़ा शाखा जाकर खाता को लॉक करवाया गया.

ऑनलाइन एफआईआर रजिस्टर कर थाना में ही लिखित आवेदन दे दिया गया. मामले को लेकर अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि साइबर ठगी को लेकर आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *