JSSC CGLपरीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्र अब भी उग्र है,लगातार सीबीआई जांच की कर रहे मांग…

राची(RANCHI)JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्र अब भी उग्र है और लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन इस बीच आज राजधानी रांची मैं छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन के साथ-साथ जेएसएससी का शव यात्रा निकालकर तथा अपने बालों को मुंडवाकर छात्रों ने अपना विरोध व्यक्त किया है। जेएसएससी जूनियर इंजीनियर बहाली को लेकर 4 दिन से आमरण अनशन पर बैठे छात्रों के द्वारा आज शव यात्रा निकला गया मौके पर एक छात्र की तबीयत भी खराब हुई जिस एंबुलेंस से सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया।


आंदोलनरत छात्र द्वारा कहा गया कि जेएसएससी जूनियर की परीक्षा हुए 5 महीने हो हो गए लेकिन अब तक रिजल्ट नहीं दी गई है और इस मामले को लेकर उन्होंने जितनी भी बार सरकार से गुहार लगाई है वह नाकामयाब रहे हैं इसलिए वह लगातार धरना प्रदर्शन करने के बाद आज जेएसएससी जूनियर का सब यात्रा निकालकर सर मुंडवाकर श्राद्ध कार्यक्रम को पूर्ण किया है और यह भी कहा क्या उन्हें परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।

रांची से NEWS ANP के लिए चंद्र प्रकाश रावत की रिपोर्ट…..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *