SSP ने की कार्रवाई:पांडरपाला लापरवाही मामले में भूली ओपी प्रभारी शेखर हटाए गए, अखाड़ा का रद्द हो सकता है लाइसेंस!

धनबाद (DHANBAD)अखिरकर जांच के बाद लापरवाही बरतने के मामले में भूली ओपी थानेदार नप गएं..दरअसल पांडरपाला में पिछले बुधवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई हिसंक झड़प को लेकर एसएसपी एचपी जनार्दनन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जहां भूली ओपी प्रभारी शेखर कुमार को हटा दिया है.. वही अभिनव कुमार को भूली ओपी का नया थानेदार बनाया है। मौजूदा भूली ओपी प्रभारी शेखर की पोस्टिंग धनबाद थाने में की गई है। वहीं सिंदरी थाना में तैनात अभिनव को भूली ओपी की कमान सौंपी गई है। पांडरपाला में हुई घटना को लेकर भूली ओपी प्रभारी पर कार्रवाई हुई है। वहीं पांडरपाला में हुई हिसंक घटना का कारण अखाड़ा द्वारा जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करना बताया जा रहा है।

अखाड़ा कमेटी का लाइसेंस रद्द भी हो सकता है।

कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना भी तय है। पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी में यह बात आई है कि जुलूस को मिल्लतगंज से पांडरपाला ..आरामोड़ के रास्ते बैंकमोड़ कर्बला जाने और आने का रूट तय था। भूली ओपी में हुई शांति समिति की बैठक में भी जुलूस को निर्धारित मार्ग पर ही निकालने का निर्देश दिया था। बुधवार को जुलूस पांडरपाला मांझी टोला के बजाय भारत चौक के रास्ते चला गया। पुलिस ने उपद्रव की घटना को लेकर 59 नामजद व 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस प्रयत्नशील है..सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने को लेकर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया है.. यहीं कारण है दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई तय है..

घटना के बाद ही धनबाद पुलिस सख्त…गस्ती जारी..

हिंसक झड़प के बाद निषेधाज्ञा लागू रहने से पांडरपाला में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के पांचवें दिन भी दुकानें बंद रही। पुलिस बल की तैनाती जारी है। क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इधर सौहार्द बनाए रखने पर दोनों पक्ष के आपसी सहमति बनने के बाद दोनों पक्ष रविवार को समझौता पत्र लेकर एसडीएम उदय रजक से मिलने गए लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। एसडीएम नें दोनों पक्ष को सोमवार को मिलने का समय दिया है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *